थाईलैंड (Thailand) में आज एक दर्दनाक हादसा घटित हुआ है। थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक (Bangkok) में आज, मंगलवार, 11 जून को जल्द सुबह एक बड़े मार्केट में भीषण आग लग गई। यह आग चटूचक (Chatuchak) मार्केट में लगी। आग इतनी भीषण थी कि लगने के कुछ ही देर में इसने 118 दुकानों को अपने आगोश में ले लिया। इससे चटूचक मार्केट का लगभग 1,300 वर्ग मीटर (13,993 वर्ग फीट) का क्षेत्र जलकर खाक हो गया।
1,000 से ज़्यादा जानवरों की मौत
बैंकॉक में चटूचक मार्केट में आग लगने से न सिर्फ 118 दुकानें और 1,300 वर्ग मीटर (13,993 वर्ग फीट) क्षेत्र जलकर खाक हुआ, बल्कि 1,000 से ज़्यादा जानवरों की भी इस हादसे में मौत हो गई। इसमें अलग-अलग प्रजाति के जानवर थे।