दुनियाभर में ज़्यादातर माता-पिता अपने बच्चों को मोबाइल, टैबलेट, आईपैड जैसे डिजिटल डिवाइसेज़ से दूर रखना चाहते हैं। कई माता-पिता तो इस विषय में सख्ती भी बरतते हैं। हालांकि इस सख्ती के पीछे एक वजह होती है। अक्सर ही डिजिटल डिवाइसेज़ की वजह से बच्चों का ध्यान पढ़ाई से हट जाता है और इसी वजह से माता-पिता को कई बार सख्ती बरतनी पड़ती है, पर कभी-कभी यह सख्ती उन पर भारी भी पड़ जाती है। ऐसा ही कुछ एक माँ के साथ हुआ, जिसने अपनी बच्चियों से उनके आईपैड्स छीन लिए।