4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अब हिंदी का जलवा, दुनियाभर के नेताओं ने बधाई संदेश में कहा- दीपावली की शुभकामनाएं

दुनियाभर के तमाम नेताओं ने बधाई संदेश दिया और यह हिंदी में था। इन नेताओं में इजरायली प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन समेत कई नेता शामिल हैं। नफ्ताली बेनेट ने तो हिंदी में ट्वीट कर भारतीय लोगों को दीवाली की शुभकामनाएं दी हैं।  
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Ashutosh Pathak

•

Updated: 6 Nov 2021, 4:53 PM IST

hindi.jpg

नई दिल्ली।

दीपावली का त्योहार देश ही नहीं दुनियाभर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। प्रकाश पर्व पर लोगों ने एक-दूसरे को बधाई संदेश दिया और गिफ्ट बांटे। खास बात यह रही कि इस पर्व पर हिंदी भाषा की धूम रही।

दुनियाभर के तमाम नेताओं ने बधाई संदेश दिया और यह हिंदी में था। इन नेताओं में इजरायली प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन समेत कई नेता शामिल हैं। नफ्ताली बेनेट ने तो हिंदी में ट्वीट कर भारतीय लोगों को दीवाली की शुभकामनाएं दी हैं।

यह भी पढ़ें:-Covaxin का टीका लगवा चुके लोग 8 नवंबर से अमरीका जा सकेंगे

बेनेट ने ट्वीट किया- मेरे दोस्त नरेंद्र मोदी को दीपावली की शुभकामनाएं। साथ ही, भारत और दुनिया में दीपावली का त्योहार मना रहे सभी लोगों को शुभकामनाएं। वहीं, ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने नमस्ते कहकर भारतीयों को शुभकामना संदेश की शुरुआत की। उन्होंने दीपावली के साथ-साथ सिख त्योहार बंदी छोड़ दिवस की शुभकामनाएं दी हैं।

यह भी पढ़ें:-टेक्सास में संगीत समारोह में उमड़ी भीड़, भगदड़ मचने से 8 की मौत, कई घायल

बोरिस ने वीडियो संदेश में कहा- नमस्ते, मैं बोरिस जॉनसन हूं और उन सभी लोगों को अपनी शुभकामनाएं देता हूं जो दीपावली और बंदी छोड़ दिवस मना रहे हैं। दीपावली प्रकाश का त्योहार है। इस साल एक बुरे वक्त के बाद लोग अपने परिवार के साथ त्योहार मना रहे हैं। बीते साल नवंबर महीने महीने में कोरोना के हालात के बाद हमने लंबी दूरी तय की है। मैं एक बार फिर ब्रिटेन के हिंदू, सिख, जैन सभी समुदाय को तहेदिल से शुक्रिया कह रहा हूं।