
Shooting in New Jersey
अमेरिका (United States of America) में गन वॉयलेंस (बंदूक की वजह से हिंसा) थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। अमेरिका में कहीं न कहीं आए दिन ही गोलीबारी की घटनाएं घटित होती रहती हैं। अमेरिका में गन वॉयलेंस काफी गंभीर समस्या है और कोई नई नहीं, बल्कि लंबे समय से चली आ रही है। पब्लिक प्लेस हो या फिर प्राइवेट प्लेस, अमेरिका में गन वॉयलेंस के कहर से कोई भी जगह सुरक्षित नहीं है। अब अमेरिका में गोलीबारी का एक और मामला सामने आया है। यह घटना न्यू जर्सी (New Jersey) राज्य के कार्टरेट (Carteret) में घटित हुई है।
भारतीय मूल की 2 महिलाओं पर चलाई गोली
कार्टरेट में 19 साल के एक लड़के ने भारतीय मूल की 2 महिलाओं पर गोली चलाई। हमलावर का नाम गौरव गिल है और वह भी भारतीय मूल का ही है। वहीं जिन दो महिलाओं पर उसने गोली चलाई, उनमें से एक का नाम जसवीर कौर है जिसकी उम्र 29 साल है और दूसरी का नाम गगनदीप कौन है और उसकी उम्र 20 साल है। दोनों चचेरी बहनें थी।
एक महिला की मौत, दूसरी घायल
इस हादसे में जसवीर की मौत हो गई। जसवीर की मौत अस्पताल में हुई। वहीं गगनदीप इस हादसे में घायल हो गई। गगनदीप का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
आरोपी हुआ गिरफ्तार, पूछताछ में हुआ खुलासा
गौरव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में पता चला कि गौरव और गगनदीप पंजाब के नकोदर में एक कोचिंग इंस्टीट्यूट में साथ पढ़ते थे। वहीं जसवीर गोरसियां हाकमराय में रहती थी। बाद में जसवीर अमेरिका शिफ्ट हो गई थी और उसकी कार्टरेट में ही एमेज़ॉन में नौकरी लग गई थी। गगनदीप भी पढ़ाई के लिए अमेरिका गई थी। उसके पीछे गौरव भी अमेरिका चला गया। हादसे से कुछ देर पहले किसी बात पर गौरव और गगनदीप की बहस हो गई और उस समय जसवीर सो रही थी। गगनदीप ने अपनी मदद के लिए जसवीर को बुलाया और बात ज़्यादा बढ़ने पर गौरव ने दोनों को गोली मार दी।
गन वॉयलेंस में नहीं हो रही कमी
गन वॉयलेंस अमेरिका में पिछले कुछ समय से नहीं, बल्कि लंबे समय से एक बड़ी समस्या रही है। अमेरिका में गन खरीदना उतना ही आसान है जितना भारत में सब्जी खरीदना। एक छोटा बच्चा भी अमेरिका में गन खरीद सकता है और वहाँ गन की खरीद पर कोई सख्त कानून नहीं है। ऐसे में अमेरिका में गन वॉयलेंस की वजह से हर साल बड़ी संख्या में लोगों की जान जाती हैं और इन मामलों में किसी तरह की कोई कमी देखने को नहीं मिल रही।
यह भी पढ़ें- पाकिस्तानी शख्स ने दिखाई क्रूरता, ऊंट के खेत में घुसने पर काटी उसकी टांग
Published on:
18 Jun 2024 03:50 pm
बड़ी खबरें
View Allविदेश
ट्रेंडिंग
