नई दिल्लीPublished: Mar 09, 2023 01:22:15 pm
Tanay Mishra
All Female News Panel In Afghanistan: अफगानिस्तान में जब से तालिबान सत्ता में लौटी है, तभी से महिलाओं की स्थिति काफी खराब हो गई है। पर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर अफगान महिलाओं ने कुछ ऐसा किया, जिसके बारे में किसी ने भी नहीं सोचा होगा।
15 अगस्त, 2021 का दिन अफगानिस्तान (Afghanistan) के इतिहास में एक काला दिन माना जाता है। इसी दिन आतंकी संगठन तालिबान (Taliban) ने देश में सरकार का तख्तापलट करते हुए सत्ता पर कब्ज़ा कर लिया। तालिबान के अफगानिस्तान में सत्ता में लौटने के बाद से ही देश की व्यवस्था काफी खराब हो गई। पर इसका सबसे बुरा असर महिलाओं पर पड़ा। महिलाओं से उनकी आज़ादी छीन ली गई और उन्हें घर में कैद होकर रहने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। पर कल, 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कुछ अफगान महिलाओं ने एक बड़ा कदम उठाया।