शिन्हुआ समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, सऊदी एविएशन अथॉरिटी ने रविवार सुबह जारी बयान में बताया कि मरने वालों में चार सऊदी नागरिक और आठ विदेशी निवासी शामिल थे। इनमें दो बांग्लादेशी और एक-एक व्यक्ति अमेरिका, मिस्र, जॉर्डन, सीरिया, फिलिस्तीन और सूडान से थे। अथॉरिटी ने बताया कि घायलों का इलाज कई अस्पतालों में चल रहा है और कुछ की हालत गंभीर है। इससे पहले जारी एक बयान में अथॉरिटी ने कहा था कि नुकसान का आकलन और सुरक्षा जांच होने तक एयरपोर्ट पर कामकाज अस्थायी रूप से रोक दिया गया था।