
nobel
स्टॉकहोम। 2017 का रसायनशास्त्र का पुरस्कार स्विस शोधकर्ता जैक्स ड्यूबेशे और अमरीकी वैज्ञानिकों जोआकिम फ्रैंक और रिचर्ड हेंडरसन को देने का ऐलान किया गया है। उन्हें यह सम्मान क्रायोइलेक्ट्रॉन माइक्रोस्कोपी विकसित करने के लिए दिया जाएगा, जिससे जैवरासायनिक अणुओं की तस्वीरें लेने में आसानी हो गई है। दरअसल, इससे कोशिका की भीतरी तह की पड़ताल करने में वैज्ञानिकों को मदद मिली है। रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज ने यह ऐलान करते हुए कहा कि इस तरीके से जैवरसायनशास्त्र के क्षेत्र में एक नए युग की शुरुआत हुई। तीनों में करीब 7 करोड़ की पुरस्कार राशि बांटी जाएगी।
पहली बार जैव अणुओं की गतिविधियां देखी गईं
नोबेल समित ने कहा कि इस खोज से शोधकर्ता अब जैवरसायनिक अणुओं की गतिविधियों पर नजर रख सकेंगे, जो पहले कभी देखा नहीं जा सका था।
रोगों के लिए सटीक दवाएं
इससे जीवन के रसायनशास्त्र की मौलिक समझ बन सकेगी और रोगों के लिए सटीक दवाओं के विकास में मदद मिलेगी।
डुबोशे: लुसाने में प्रोफेसर
डुबोशे स्विट्जरलैंड की लूसान यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर
फ्रैंक: कोलंबिया विवि में शोधकर्ता
न्यूयॉर्क की कोलंबिया यूनिवर्सिटी से
हेंडरसर: कैंब्रिज से जुड़े
रिचर्ड हेंडरसन का नाता कैंब्रिज के एमआरसी लैबोरेट्री ऑफ मॉलिक्यूलर बायोलॉजी से है।
कल मिलेगा साहित्य का नोबेल
नोबेल कमेटी गुरुवार को रसायनशास्त्र का नोबेल का ऐलान करेगी, जबकि शांति के नोबेल का ऐलान शुक्रवार को होगा।
अब तक 174 वैज्ञानिकों को रसायन में नोबेल
रसायन विज्ञान के क्षेत्र में वर्ष 1901 से 2016 के बीच 108 बार नोबेल पुरस्कारों की घोषणा की गई। अब तक कुल 174 वैज्ञानिकों को रसायन विज्ञान का नोबेल पुरस्कार दिया गया है। इस वर्ग में 63 वैज्ञानिकों को एकल तौर पर पुरस्कार दिया गया है। बाकी वैज्ञानिकों को संयुक्त तौर पर पुरस्कार दिया गया।
रसायन में 4 महिलाओं को यह सम्मान
रसायन विज्ञान के क्षेत्र में अब तक कुल चार महिलाओं को नोबेल पुरस्कार दिया गया है। फेडरिक सेंगर एक मात्र ऐसे वैज्ञानिक हैं, जिन्हें दो बार रसायन विज्ञान का नोबेल पुरस्कार दिया गया है। उन्हें वर्ष 1958 और 1980 में नोबेल पुरस्कार दिया गया।
--
चिकित्सा का नोबेल बॉडी क्लॉक के लिए मिला
चिकित्सा के क्षेत्र में इस साल तीन वैज्ञानिकों जेफ्री सी हॉल, माइकल रोसबाश और माइकल डब्ल्यू यंग को नोबल पुरस्कार देने की घोषणा की गई है। इन तीनों ने एक ऐसे मैकेनिज्म को खोजा है जो हमारे भीतर सर्काडियन रिदम यानी बायोलॉजिकल क्लॉक को चलाता है।
भौतिकी का गुरुत्वीय तरंगों के लिए मिला
वहीं इस साल का भौतिकी का नोबेल पुरस्कार तीन अमेरीकी खगोल वैज्ञानिकों- बैरी बैरिश, किप थॉर्न और रैनर वेस को देने का ऐलान किया गया है। इन्हें गुरुत्व तरंगों (ग्रैविटेशनल वेव्स) की खोज के लिए यह पुरस्कार दिया जा रहा है।
---
Published on:
04 Oct 2017 04:32 pm
बड़ी खबरें
View Allविदेश
ट्रेंडिंग
