
North Korea dictator Kim Jong brings 25 virgin girls every year for 'pleasure squad'
उत्तर कोरिया के तानाशह किम जोंग (Kim Jong) के बारे में कई अजीबोगरीब और चौंकाने वाले खुलासे होते रहे हैं। अब एक और खुलासा इस तानाशाह के बारे में ये हुआ है कि किम जोंग ने अपनी अय्याशी के लिए एक प्लेज़र स्क्वॉयड (Pleasure Squad) बनाया हुआ है जिसके लिए वो हर साल 25 कुंवारी लड़कियां चुनता है। इन लड़कियों से ही वो अपनी कामुकता को पूरा करता है। एक ब्रिटिश प्रकाशन की रिपोर्ट में ये दावा किया गया है कि उन्होंने ये रिपोर्ट उत्तर कोरियाई के दलबदलू नेता येओनमी पार्क की दी जानकारी के आधार पर प्रकाशित की गई है। जिसमें लिखा है कि तानाशाह किम जोंग इन युवा कुंवारी लड़कियों (Virgin Girls) को उनकी सुंदरता और आकर्षण को खुद पूरी तरह जांच-परखता था और फिर उन्हें अपने प्लेज़र स्क्वॉयड में रखता था।
पार्क के मुताबिक किम जोंग के प्लेजर स्क्वॉयड (Pleasure Squad) में ये लड़कियां शामिल होती हैं और इन लड़कियों को चुनने के लिए जो लोग जाते हैं वो भी इसी स्क्वायड में शामिल होते हैं। इस प्लेज़र स्क्वॉयड का मतलब ही है कि इस ग्रुप में शामिल लोग सिर्फ और सिर्फ किम जोंग (Kim Jong) की कामुकता और अय्याशी के लिए काम करते हैं। पूरे साल वो यही काम करते हैं उन्हें और कोई काम नहीं दिया जाता है। पार्क ने ये भी कहा कि किम जोंग इन लड़कियों को चुनने के लिए जिन लोगों को भेजा जाता है उन्हें क्रोनीज़ कहते हैं।
ये क्रोनीज़ ही कुंवारी लड़कियों को चुन कर किम जोंग के सामने पेश करते हैं। ये लोग कई दफ्तर, शिक्षण संस्थानों यहां तक कि स्कूल में भी चले जाते हैं और एक-एक ल़डकी को देखकर उसके आकर्षण को देखकर उसे चुनकर अपने साथ ले जाते हैं। चाहे उस लड़की की इच्छा हो या नहीं।
रिपोर्ट के मुताबिक जब क्रोनीज़ इन लड़कियों को चुनकर किम जोंग के सामने लाते हैं तो उससे पहले वो उन लड़कियों की पारिवारिक और सामाजिक और आर्थिक हालातों की जांच भी करते हैं। अगर उन्हें पता चलता है कि इनमें से कुछ लड़कियों का परिवार उत्तर कोरिया से भाग गया है या चला गया है तो वो उन लड़कियों को हटा देते हैं।
रिपोर्ट में बताया गया है कि चुने जाने के बाद इन लड़कियों का वर्जिनिटी टेस्ट (Virginity Test) भी होता है। जो कई स्टेप्स में होती है। कहा गया है कि इस मेडिकल जांच में अगर इसमें छोटा सा भी कोई निशान या चोट जैसे निशान दिखता है तो उन लड़कियों को इस टेस्ट में फेल माना जाता है। इस पूरे मेडिकल प्रोसेस में जो लड़कियां कुंवारी (वर्जिन) पाई जाती हैं उन्हें ही फिर आखिर में किम जोंग के प्लेज़र स्क्वॉयड में भेजा जाता है। इस प्लेज़र स्क्वॉयड में भेजे जाने के बाद उनके जीवन का अस्तित्व खत्म हो जाता है और उनका पूरे जीवन भर बस एक ही काम रहता है कि वो किसी भी तरह किम जोंग को खुश करें और किम जोंग के अय्याशपन को झेलें।
इस रिपोर्ट में लिखा है कि इस प्लेज़र स्क्वॉयड में भी 3 भाग होते हैं। एक भाग में वो लड़कियां शामिल होती हैं जिन्हें मसाज के लिए ट्रेनिंग दी जाती हैं। दूसरे भाग में इन लड़कियों को डांस और गाने की ट्रेनिंग दी जाती है। तीसरे भाग में इन लड़कियों को सेक्स की ट्रेनिंग की दी जाती है। आपको जानकर हैरानी होगी इस तीसरे भाग में किम जोंग दूसरे पुरुषों के साथ ही इन लड़कियों के साथ यौन संबंध बनाता है।
रिपोर्ट में ये भी सनसनीखेज खुलासा है कि जिन लड़कियों को उनकी कम सुंदरता और आकर्षण के लिए किम जोंग के प्लेज़र स्क्वॉयड से निकाली गई लड़कियों को तानाशाह के निचले स्तर के अधिकारियों और जनरल की य़ौन जरूरतों को पूरा करने के लिए भेज दिया जाता है।
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
Updated on:
3 May 2024, 12:06 PM IST
Published on:
3 May 2024, 11:52 AM IST
बड़ी खबरें
View Allविदेश




