31 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

North Korea: ‘परमाणु हथियार और बनाएंगे, अमेरिका से दुश्मनी भी चलती रहेगी’, उत्तर कोरिया का बड़ा ऐलान

North Korea News: उत्तर कोरिया ने अमेरिका के खिलाफ अपनी नीति में बदलाव से इनकार किया है। प्योंगयांग ने कहा कि परमाणु हथियार उसकी संप्रभुता की गारंटी हैं और वह अपनी परमाणु क्षमता मजबूत करता रहेगा।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Mukul Kumar

Aug 31, 2026

kim jong un news

उत्तर कोरिया के सुप्रीम लीडर किम जोंग उन (Photo Credit - IANS)

North Korea On Donald Trump: उत्तर कोरिया ने साफ कह दिया है कि अमेरिका की दुश्मनी वाली नीति में कोई बदलाव नहीं हुआ है। उससे तकरार आगे भी चलती रहेगी। प्योंगयांग ने अब खुलकर यह भी कह दिया है कि परमाणु हथियार उसकी संप्रभुता की सबसे बड़ी गारंटी हैं और वह इन्हें और मजबूत करता रहेगा।

उत्तर कोरिया के विदेश मंत्रालय ने सोमवार को यह बयान जारी किया। राज्य मीडिया 'केसीएनए' ने ताजा बयान के बारे में जानकारी दी। बयान में साफ लिखा है कि क्षेत्रीय तनाव कम होने की कोई उम्मीद लगाना बेकार है। उत्तर कोरिया की अमेरिका के प्रति नीति जस की तस बनी हुई है।

परमाणु हथियारों को लेकर सख्त रुख

यह बयान ऐसे समय आया है जब दुनिया भर में कई देश उत्तर कोरिया के परमाणु कार्यक्रम को लेकर चिंतित हैं। लेकिन प्योंगयांग बार-बार यही दोहरा रहा है कि जब तक अमेरिका अपनी दुश्मनी वाली सोच नहीं छोड़ता, तब तक वह अपने रक्षा उपायों को कमजोर नहीं करेगा।

बता दें कि उत्तर कोरिया लंबे समय से कहता आ रहा है कि अमेरिका और उसके सहयोगी देश उसके खिलाफ साजिश रच रहे हैं। इसी वजह से वह अपनी सैन्य ताकत बढ़ाता रहता है। हाल के वर्षों में उसने कई मिसाइल परीक्षण भी किए हैं, जिसको लेकर अंतरराष्ट्रीय समुदाय ने निंदा की है।

तनाव कम होने की कोई उम्मीद नहीं

ताजा बयान से साफ है कि उत्तर कोरिया और अमेरिका के बीच फिलहाल बातचीत की कोई संभावना नहीं है। इन मामलों पर नजर रखने वाले विश्लेषकों का भी साफ कहना है कि जब तक अमेरिका प्रतिबंधों में ढील नहीं देता या कोई बड़ा राजनयिक कदम नहीं उठाता, तब तक प्योंगयांग अपना रुख नहीं बदलेगा।

एशिया में बढ़ता तनाव

उत्तर कोरिया का यह बयान पूरे पूर्वी एशिया के लिए चिंता का विषय है। दक्षिण कोरिया, जापान और अमेरिका पहले से ही इस क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत कर रहे हैं। वहीं उत्तर कोरिया अपनी तरफ से परमाणु क्षमता बढ़ाने पर जोर दे रहा है।

अमेरिका कहता है कि उत्तर कोरिया की मिसाइलें खतरा हैं। वहीं, उत्तर कोरिया कहता है कि अमेरिका की नीति उसके अस्तित्व के लिए खतरा है। इस आपसी विवाद के चलते तनाव कम होने के बजाय बढ़ता ही जा रहा है।