3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उत्तर कोरिया ने समुद्र में किया बैलेस्टिक मिसाइल का परीक्षण, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों की फिर की अवहेलना

उत्तर कोरिया ने बुधवार को अपने पश्चिमी क्षेत्र के पूर्वी तट से समुद्र में एक बैलेस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया। दक्षिण कोरिया की सेना ने इस बात की जानकारी दी है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Abhishek Pareek

•

Updated: 3 Aug 2016, 8:29 AM IST

उत्तर कोरिया ने बुधवार को अपने पश्चिमी क्षेत्र के पूर्वी तट से समुद्र में एक बैलेस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया। दक्षिण कोरिया की सेना ने इस बात की जानकारी दी है। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों की अवहेलना करते हुए उत्तर कोरिया लगातार बैलेस्टिक मिसाइल का परीक्षण कर रहा है।

दक्षिण कोरिया के एक सैन्य अधिकारी ने बताया कि अभी फिलहाल परीक्षण के बारे में विस्तार से जानकारी नहीं मिल पाई है। उल्लेखनीय है कि उत्तर कोरिया ने जुलाई के तीसरे सप्ताह में भी तीन बैलेस्टिक मिसाइलों का प्रक्षेपण किया था जो समुद्र में लगभग 500 से 600 किलोमीटर दूर तक गईं। ये मिसाइलें दक्षिण कोरियाई बंदरगाह शहर बुसान सहित पूरे देश पर हमला करने में सक्षम हैं।

अपनी बढ़ती उम्र नहीं अमित शाह के बढ़ते दखल से नाराज होकर आनंदी बेन पटेल ने दिया इस्तीफा


उल्लेखनीय है कि उत्तर कोरिया ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों को नजरअंदाज करते हुए हाल के महीनों में कई बैलेस्टिक मिसाइलों का प्रक्षेपण किया है, जिनमें जून में मध्यम दूरी तक मार करने वाली और जुलाई में पनडुब्बी से छोड़े जाने वाली मिसाइल का प्रक्षेपण भी शामिल हैं।

Black Money पर लगाम कसने की कवायद, संसद से मिली इस अहम विधेयक को मंज़ूरी, जाने ख़ास बातें