भविष्य में कब, क्या हो जाए, इस बारे में कोई नहीं बता सकता। लेकिन इस दुनिया में कुछ ऐसे भी लोग हुए हैं जिन्होंने भविष्य की कुछ घटनाओं के बारे में सटीक भविष्यवाणियाँ की हैं। ऐसे लोगों की लिस्ट में नास्त्रेदमस (Nostradamus) का नाम सबसे ऊपर है। नास्त्रेदमस को दुनिया का सबसे जाना-माना भविष्यवक्ता कहा जाता है। अब तक नास्त्रेदमस की कई भविष्यवाणियाँ बिल्कुल सटीक साबित हुई हैं। अब एक बार फिर नास्त्रेदमस की की हुई एक भविष्यवाणी की चर्चा हो रही है, जिसे सही होने की अटकलें लगाई जा रही हैं।