25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एक कप सोने की चाय एक लाख में, NRI का कमाल, यूजर बोले-इसके लिए EMI लेनी पड़ेगी

Gold Tea : दुबई में एक कप सोने की चाय एक लाख रुपए में मिलती है। एक एनआरआई ने यह कमाल कर दिखाया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

MI Zahir

•

Updated: 27 Nov 2024, 2:26 PM IST

Gold Tea

Gold Tea : आम तौर पर चाय 10, 20 या 50 रुपए तक असानी से मिल जाती है। किसी पांचसितारा होटल में भी कुछ सौ में मिल सकती है, लेकिन दुबई के एक कैफे (Dubai cafe) में एक कप चाय की कीमत पांच हजार दिरहम ( एक लाख 14 हजार रुपए ) है। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में एक इन्फ्लूएन्सर (influencer) इस चाय को सिप करते हुए इसकी खासियत बता रही हैं। इस चाय को शुद्ध चांदी के कप में परोसा जाता है, जिस पर 24 कैरेट सोने का वर्क (gold tea) डाला जाता है। इतना ही नहीं, हर घूंट के साथ गोल्ड डस्टेड क्रोइसैंट (gold dusted croissant) भी खाने को मिलता है। इन्फ्लूएन्सर बताती हैं, चाय पीने के बाद आप इसका चांदी का कप अपने साथ ले जा सकते हैं। यूजर्स इस वीडियो पर खूब कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, मैंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि भाई चाय पीने के लिए ईएमआई लेनी पड़ेगी (expensive tea)। एक ने कहा, यह पैसे की बर्बादी है। एक अन्य यूजर ने लिखा, एक लाख रुपए में तो पूरा परिवार साल भर चाय पी सकता है।

भारतवंशी सुचेता चलाती हैं कैफे

सोशल मीडिया पर वायरल दुनिया की सबसे ‘गोल्ड कड़क’ चाय दुबई के बोहो कैफे और रेस्टोरेंट में सर्व की जाती है, जो पिछले माह एमिरेट्स फाइनेंशियल टॉवर्स में खुला है। खास बात यह है कि यह कैफे भारतीय मूल ( NRI News) की सुचेता शर्मा चलाती हैं। दरअसल सोने की चाय का कन्सैप्ट सुचेता शर्मा का ही है।

ये भी पढ़ें:डोनाल्ड ट्रंप अवैध प्रवासी भारतीयों पर फुल एक्शन मोड में, गिर सकती है गाज, दिलवाएंगे ऐसी सज़ा, जान कर चौंक जाएंगे

Interesting Facts: दुनिया की सबसे पतली अनूठी स्पेगेटी, यह है बाल से भी 200 गुना पतली