अंतर्राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल डेली स्टार की प्रकाशित खबर के मुताबिक इस घटना के बारे में डॉ. एंड्रिया ओ'कॉनर ने पिछले हफ़्ते अपने यूट्यूब चैनल पर बताया था। इस वीडियो में बताया गया है कि एक नर्स अपनी रात की शिफ्ट में काम कर रही थी, उसके पास एक मरीज था जो मौत के बेहद करीब था। मरीज बेहद डरा हुआ था, हर 15 मिनट में उसकी जांच की जा रही थी, लेकिन अचानक वो बहुत ज्यादा परेशान हो गया। इधर उस मरीज की नर्स दोबारा उसे चेक करने जैसे ही कमरे में घुसी, तो उसने ऐसा नजारा देखा कि उसके होश ही उड़ गए, नर्स अपनी जगह जस की तस खड़ी रह गई।