30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ओलंपिक एथलीट रेबेका चेप्टेगेई को आग लगाकर मारने वाले एक्स-बॉयफ्रेंड की भी हुई मौत

पेरिस ओलंपिक्स में हिस्सा लेने वाली एथलीट रेबेका चेप्टेगेई की कुछ दिन पहले ही मौत हो गई थी। उसके एक्स-बॉयफ्रेंड ने उसे आग लगाकर मार दिया था। अब उस शख्स की भी मौत हो गई है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 10 Sep 2024, 5:12 PM IST

Rebecca Cheptegei and Dickson Ndiema Marangach

Rebecca Cheptegei and Dickson Ndiema Marangach

कुछ दिनों पहले ही पेरिस ओलंपिक्स (Paris Olympics) में हिस्सा लेने वाली एक एथलीट की मौत हो गई थी। युगांडा (Uganda) की ओलंपिक एथलीट रेबेका चेप्टेगेई (Rebecca Cheptegei), जिसकी उम्र सिर्फ 33 साल थी, की 5 सितंबर को मौत हो गई थी। रेबेका एक मैराथन रेसर थी और उसने पेरिस ओलंपिक में मैराथन में हिस्सा लिया था। रेबेका केन्या (Kenya) में रहती थी। ओलंपिक खेलों में हिस्सा लेकर जब वह अपने घर लौटी थी, तब उसे उसके ही घर में उसके एक्स-बॉयफ्रेंड डिक्सन एंडिएमा मरांगच (Dickson Ndiema Marangach) ने पेट्रोल डालकर आग लगा दी थी। इससे रेबेका का शरीर लगभग 80% जल गया था। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ उसका इलाज भी चला। लेकिन उसके शरीर के सारे ऑर्गन्स के फेल होने पर उसकी मौत हो गई थी। अब उसके एक्स-बॉयफ्रेंड के बारे में एक बड़ा अपडेट सामने आया है।

एक्स-बॉयफ्रेंड की भी हुई मौत

रेबेका के एक्स-बॉयफ्रेंड डिक्सन की भी मौत हो गई है। रेबेका को जलाते समय डिक्सन के शरीर पर भी जलने के घाव हो गए थे और उसे भी अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था। उसका शरीर करीब 30% जल गया था। डिक्सन का इलाज करके उसे बचाने की कोशिश की गई, लेकिन सोमवार की शाम उसकी मौत हो गई।

किस वजह से डिक्सन ने रेबेका को जलाया?

रेबेका और उसके एक्स-बॉयफ्रेंड डिक्सन के बीच ज़मीन को लेकर विवाद चल रहा था। यह विवाद काफी बढ़ गया और जब रेबेका घर वापस आई तब दोनों के बीच काफी लड़ाई हो गई। इसी विवाद के चलते डिक्सन ने रेबेका को जला दिया। इस हादसे में डिक्सन के शरीर पर भी जलने के घाव हो गए और दोनों की ही इस विवाद के चलते मौत हो गई।

यह भी पढ़ें- ऑस्ट्रेलिया सरकार का बड़ा फैसला, बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर लगेगी पाबंदी