ChatGPT का यह अपडेट ऑनलाइन शॉपिंग को पूरी तरह से बदल सकता है। पारंपरिक शॉपिंग प्लेटफॉर्म्स पर जहां यूजर्स को विज्ञापनों और अनावश्यक सुझावों से जूझना पड़ता है, वहीं ChatGPT एक साफ-सुथरा और वैयक्तिकृत अनुभव प्रदान करता है। अगर आप "बेस्ट रनिंग शूज़" सर्च करते हैं, तो ChatGPT न केवल शीर्ष विकल्प दिखाएगा, बल्कि उनकी कीमत, रिव्यूज़ और खरीदारी लिंक भी देगा। यह फीचर फैशन, ब्यूटी, इलेक्ट्रॉनिक्स और होम गुड्स जैसी श्रेणियों में खास तौर पर उपयोगी है।