8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Pager Bomb Attack : 15 साल से चल रही थी पेजर हमले की तैयारी, जानिए इसका केरल कनेक्शन

Pager Bomb Attack : इजरायल ने सेल कंपनियों के माध्यम से ऐसा खेल रचा कि आतंकी संगठन हिजबुल्लाह का पेजर उनके हाथ में पहले से ही कंप्रोमाइज हो गया। यहीं से पेजर धमाकों की नींव पड़ गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Anand Mani Tripathi

•

Updated: 21 Sep 2024, 12:09 PM IST

Pager Bomb Attack : आतंकी संगठन हिजबुल्लाह के लड़ाकों के पेजर में हुए धमाके की तैयारी एक दो दिन से नहीं बल्कि 15 साल से चल रही थी। पेजर धमाकों से दुनिया हैरान है लेकिन शेल कपंनियों के बीच से रास्ता बनाकर किए गए इस हमले में हिजबुल्लाह के 40 से अधिक आतंकी मारे गए हैं। इस पेजर धमाके में केरल मूल के नार्वे नागरिक रिनसन जोस नाम सामने आया है। हालांकि बुल्गारियन सुरक्षा एजेंसी SANS ने जांच कर रिनसन जोस को भी क्लीन चिट दे दी है।

दरअसल, आतंकी सगंठन हिजबुल्लाह को भेजे गए पेजर में बुल्गारिया की एक कंपनी नोर्टा ग्लोबल लिमिटेड शामिल थी और इसके संस्थापक रिनसन जोस हैं। जोस का जन्म केरल के वायनाड में हुअए था। वह एमबीए करने के बाद नार्वे चले गए थे। वायनाड में कुछ पत्रकारों ने उनके रिश्तेदारों से जब बातचीत की है तो उन्होंने भी उनके जन्म के बाद की ​कहानी की पुष्टि की है। रिनसन के पिता जोश मूथेदम दर्जी का काम करते थे। उन्हें लोग टेलर जोस के नाम से जानते थे। रिनसन जोस ने 2022 में यह कंपनी बनाई थी। इसके ऑफिस का अड्रेस सोफिया का था।

गोल्ड अपोलो ने कहा हुआ फर्जीवाड़ा

आतंकी संगठन हिजबुल्लाह को जो पेजर सप्लाई किया गया था। उस पेजर पर ताइवान की प्रसिद्ध कंपनी गोल्ड अपोलो का नाम लिखा था। पेजर विस्फोट में गोल्ड अपोलो का नाम सामने आते ही सीईओ चिंग कुआंग ने साफ कहा है कि किसी ने कंपनी का नाम इस्तेमाल करते हुए फर्जीवाड़ा किया है। पेजर या फिर उसकी बैट्री के निर्माण में उनकी कंपनी का हाथ नहीं है।

इजरायल ने बिछाया सेल कंपनियों का जाल

आतंकी संगठन हिजबुल्लाह को निशाना बनाने के इजरायल ने कई देशों में अपना जाल बिछाया था। गोल्ड अपोलो के सीईओ ने बताया कि पेजर ब्लास्ट के लिए हंगरी की एक कंपनी बीएसी कन्सल्टिंग का नाम लिया है। उन्होंने ब​ताया कि बुडापेस्ट की कंपनी इन पेजर्स का निर्माण कर रही थी। उनकी कंपनी के साथ उसका 3 साल का अग्रीमेंट हुआ था। बीएसी कन्सल्टिंग ट्रांजैक्शन में माध्यम का काम करती थी। इसका कोई ऑफिस भी नहीं है। वहीं बुल्गारिया की नोर्टा ग्लोबल की स्थापना केरल में जन्मे रिनसन जोस ने की थी। बीएसी कन्सल्टिंग ने गोल्ड अपोलो और नोर्टा ग्लोबल दोनों के साथ पेजर्स की डील की थी।