पाकिस्तान (Pakistan) के पूर्व पीएम इमरान खान (Imran Khan) को आज, 5 अगस्त के दिन ही दो साल पहले गिरफ्तार किया गया था। तब से अब तक इमरान जेल में ही बंद हैं और फिलहाल उनके जेल से बाहर आने के कोई आसार नज़र नहीं आ रहे हैं। जेल से बाहर आने के लिए इमरान कई प्रयास कर चुके हैं, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। इमरान पर लगे साइफर मामले और तोशाखाना मामले में उन्हें राहत मिल चुकी है, लेकिन गैर-इस्लामिक शादी और अल-कादिर ट्रस्ट से जुड़े भूमि भ्रष्टाचार मामले में उनकी सज़ा अभी भी बरकरार है। गैर-इस्लामिक शादी के मामले में इमरान और उनकी पत्नी बुशरा बीबी (Bushra Bibi) को 7-7 साल की जेल और अल-कादिर ट्रस्ट से जुड़े भूमि भ्रष्टाचार मामले में दोनों को 14-14 साल की जेल की सज़ा मिली हुई है।