
Pakistan government files case against Imran Khan wife Bushra Bibi
Pakistan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पत्नी बुशरा बीबी और खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री अली अमीन गंदापुर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पाकिस्तानी अखबार डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक ये फैसला प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की एक उच्च स्तरीय बैठक के दौरान लिया गया है। इस बैठक में इस्लामाबाद में PTI (इमरान खान की पार्टी) मार्च के हिंसक होने को लेकर चर्चा की गई और फिर ये फैसला लिया गया है।
शहबाज शरीफ की सरकार ने PTI को "अराजकतावादियों और तोड़फोड़ करने वालों" की पार्टी करार दिया है। बुशरा बीबी और गंदापुर के खिलाफ ये मामले सुरक्षाकर्मियों की हत्या और PTI के मार्च के दौरान संघीय राजधानी पर हमले से संबंधित हैं। शहबाज शरीफ की इस बैठक में पंजाब की मुख्यमंत्री मरियम नवाज, कैबिनेट मंत्री, सेना प्रमुख जनरल सैयद असीम मुनीर ने हिस्सा लिया।
इसके अलावा पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने गृह मंत्री मोहसिन नकवी की अध्यक्षता में एक टास्क फोर्स का गठन भी किया है। टास्क फोर्स उन लोगों की पहचान करेगी जो हिंसक विरोध प्रदर्शन में शामिल थे। इसमें कानून मंत्री आजम नजीर तरार, आर्थिक मामलों के मंत्री अहद चीमा, सूचना मंत्री अताउल्लाह तरार और सुरक्षा विभागों के अधिकारी शामिल हैं।
Updated on:
30 Nov 2024 04:04 pm
Published on:
30 Nov 2024 04:04 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
