दरअसल, लाहौर से करीब 590 किमी दूर प्रांत के रहीम यार खान जिले के भोंग कस्बे में 4 अगस्त को एक गणेश मंदिर पर भीड़ ने हमला किया था। इस दौरान मंदिर में आगजनी और खंडित कर दिया गया था। उपद्रवियों ने मंदिर में आगजनी की और मूर्तियों को खंडित कर दिया। जानकारी के मुताबिक बीते दिनों अदालत ने एक आठ साल के हिंदू बच्चे को रिहा कर दिया था, जिस पर नाराजगी जताते हुए लोगों ने हिंदू मंदिर को निशाना बनाया। बच्चे पर कथित रूप से मदरसे में पेशाब करने का आरोप था। बाद में बच्चे को गिरफ्तार कर लिया गया।