तरार ने कहा कि “हमारे मैदान भरे हुए हैं, दुनिया भर से हमारे प्रशंसक हैं, वे खुश हैं। हमारी सड़कें क्रिकेट की जीत का जश्न मनाने वाले लोगों से भरी हुई हैं। लेकिन भारतीय मीडिया इसमें भी राजनीति कर रहा है। तरार ने कहा कि पाकिस्तान सबसे सुरक्षित जगहों में से एक है। लेकिन भारत इस बात को पचा नहीं पा रहा है कि पाकिस्तान में एक प्रमुख खेल और ICC टूर्नामेंट आयोजित किया गया है।