1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आर्थिक कंगाली के बाद पाकिस्तान में भुखमरी की समस्या, लोगों का हाल बेहाल

Hunger In Pakistan: पाकिस्तान की आर्थिक स्थिति इस समय काफी खराब चल रही है। इसी वजह से देश में भुखमरी की समस्या से लोगों का हाल बेहाल हो रहा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 27 Jul 2023, 2:23 PM IST

hunger_in_pakistan.jpg

Hunger in Pakistan

पाकिस्तान में स्थिति कितनी खराब है, यह बात किसी से भी छिपी नहीं है। पाकिस्तान में कंगाली छाई हुई है जिससे देश की जनता पिछले कई महीनों से जूझ रही है। पाकिस्तान में आर्थिक स्थिति इतनी खराब हो गई है कि कुछ समय पहले पाकिस्तान के दिवालिया होने तक की स्थिति बन गई थी। हालांकि आईएमएफ (इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड - IMF) से 3 बिलियन डॉलर्स का बेलआउट लोन, जिसकी भारतीय करेंसी में वैल्यू करीब 24 हज़ार करोड़ रूपये है, मिलने से पाकिस्तान को कुछ राहत ज़रूर मिली, पर देश में आर्थिक अभी भी नहीं सुधरी है। और अब देश के सामने एक और समस्या आ गई है। वो समस्या है भुखमरी।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ग्लोबल हंगर इंडेक्स दुनियाभर में भूख के रखने का रिकॉर्ड है।


पाकिस्तान की जनता भुखमरी से परेशान

पाकिस्तान की आबादी का एक बड़ा हिस्सा आज के इस समय में भुखमरी से परेशान है। हाल ही में ग्लोबल हंगर इंडेक्स की लिस्ट सामने आई है। इस लिस्ट में 121 देश हैं, जिनमें से पाकिस्तान का 99 वां स्थान है। भुखमरी के संकट ने पाकिस्तान में लोगों का हाल बेहाल कर रखा है।


क्या है पाकिस्तान में भुखमरी का कारण?

पाकिस्तान में आतंकवाद में पैसे लगाने की वजह से कई अहम कामों के लिए पैसा नहीं बचता। पर पिछले करीब एक साल में पाकिस्तान में बहुत कुछ ऐसा हुआ जिससे देश में भुखमरी बढ़ी। आर्थिक कंगाली, कोरोना महामारी, क्लाइमेट चेंज, भीषण बाढ़ कुछ कारण रहे जिस वजह से पाकिस्तान में महंगाई तो बढ़ी ही, साथ ही आर्थिक स्थिति भी काफी खराब हो गई और देश में भुखमरी पैदा गई।

यह भी पढ़ें- रूस ने फिर दागी यूक्रेन के ओडेसा पर मिसाइल, 1 व्यक्ति की मौत