पाकिस्तान (Pakistan) में लंबे समय तक आतंकवाद को पनाह दी गई। आतंकियों के लिए पाकिस्तान हमेशा से ही एक सुरक्षित अड्डा रहा है। लेकिन अब पाकिस्तान भी आतंकवाद के दलदल में धंस चुका है। पाकिस्तान में बड़ी संख्या में आतंकी मौजूद हैं और अक्सर ही कहीं न कहीं हमले करते रहते हैं। ये आतंकी तो सेना और पुलिस पर हमला करने से भी पीछे नहीं हटते। ऐसे में सेना और पुलिस भी समय-समय पर आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई करती रहती हैं। एक बार फिर पाकिस्तानी सेना ने आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई की। गुरुवार को पाकिस्तानी सेना ने खैबर खैबर पख्तूनख्वा के खैबर जिले में आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई की और उन पर हमला कर दिया।