कार्यक्रम में कानून मंत्री अजमल नज़ीर तारड़ ने कहा कि महिलाएं देश की निर्माता हैं, और किसी भी समाज में महिलाओं की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। महिलाओं ने पाकिस्तान की विकास में हमेशा अहम भूमिका निभाई है। फातिमा जिन्ना, शहीद बेनजीर भुट्टो, आसमा जहांगीर, अरफा करीम और मलाला यूसुफ जई दृढ़ संकल्प और साहस की मिसाल हैं।