2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पाकिस्तान में फिर हुआ महंगाई का विस्फोट, पेट्रोल-डीज़ल की कीमत में ज़बरदस्त उछाल से जनता परेशान

Petrol-Diesel Price Hikes Again In Pakistan: कंगाली की मार झेल रहे पाकिस्तान की जनता पर भी देश की कमज़ोर आर्थिक स्थिति का बुरा असर देखने को मिल रहा है। अब पाकिस्तान की जनता पर एक बार फिर महंगाई का विस्फोट हुआ है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 16 Sep 2023, 4:33 PM IST

petrol-diesel_price.jpg

Petrol-Diesel Price Hike In Pakistan

पाकिस्तान (Pakistan) की कंगाल स्थिति किसी से भी छिपी नहीं है। पाकिस्तान की कमज़ोर आर्थिक स्थिति जगजाहिर है और यह काफी समय से खराब ही चल रही है। पाकिस्तान कर्ज़ के बोझ तले भी बुरी तरह से डूबा हुआ है। कुछ समय पहले तो स्थिति ऐसी थी कि कर्ज़ की वजह से पाकिस्तान पर दिवालियापन का खतरा भी पैदा हो गया था। पर आईएमएफ (इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड - IMF) के साथ कुछ समय पहले ही पाकिस्तान की हुई 3 बिलियन डॉलर्स की बेलआउट डील, जिसकी भारतीय करेंसी में वैल्यू करीब 24 हज़ार करोड़ रूपये है, की वजह से पाकिस्तान को कुछ राहत मिली है। पर पाकिस्तान की जनता को आईएमएफ की डील के बाद भी राहत नहीं मिली। पाकिस्तान की जनता महंगाई से जूझ रही है और एक बार फिर अब पाकिस्तान की जनता पर महंगाई का विस्फोट हुआ है।


पाकिस्तान में पेट्रोल-डीज़ल फिर हुआ महंगा

पाकिस्तान में पिछले महीने दो बार पेट्रोल-डीज़ल की कीमत बढ़ी थी। पाकिस्तान में अगस्त महीने की शुरुआत ही पेट्रोल-डीज़ल की कीमत बढ़ने के साथ हुई थी और फिर 16 अगस्त से एक बार फिर पाकिस्तान में पेट्रोल-डीज़ल की कीमत बढ़ गई थी। उसके बाद सितंबर की शुरुआत में भी पाकिस्तान में पेट्रोल-डीज़ल की कीमत बढ़ी थी और अब 16 सितंबर को एक बार फिर पाकिस्तान में पेट्रोल-डीज़ल महंगा हो गया है। देश के कार्यवाहक पीएम अनवर उल हक़ काकर ने पेट्रोल-डीज़ल की कीमत में बढ़ोत्तरी की घोषणा की।

पाकिस्तान में पेट्रोल-डीज़ल की कीमत में कितना होगा इजाफा?

पाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत में 26.02 पाकिस्तानी रुपये की बढ़ोत्तरी होगी और नई कीमत 331.38 पाकिस्तानी रुपये प्रति लीटर होगी। वहीं डीज़ल की कीमत में 17.34 पाकिस्तानी रुपये की बढ़ोत्तरी होगी और नई कीमत 329.18 पाकिस्तानी रुपये प्रति लीटर होगी।


पाकिस्तान में पेट्रोल-डीज़ल की कीमत बढ़ने का क्या है कारण?

पाकिस्तान में पेट्रोल और डीज़ल की कीमत एक बार फिर बढ़ाने का कारण आईएमएफ के साथ हुई बेलआउट डील ही है। इस डील में स्टैंडबाई एग्रीमेंट के तहत पाकिस्तान के लिए पेट्रोल-डीज़ल की कीमत बढ़ाना ज़रूरी था। आईएमएफ ने पाकिस्तान को एक मज़बूत और कड़ी मॉनेटरी पॉलिसी अपनाने के लिए भी कहा है और इस बात को ध्यान में रखते हुए पाकिस्तान की सरकार की ही तरह कार्यवाहक सरकार ने भी पेट्रोल-डीज़ल की कीमत बढ़ाने का फैसला लिया है।

जनता पर बोझ

पाकिस्तान में पिछले दो महीने में 4 बार पेट्रोल-डीज़ल की कीमत बढ़ाई जा चुकी है। हर बार पेट्रोल-डीज़ल की कीमत बढ़ाने के फैसले का देश की जनता पर नकारात्मक असर पड़ा है क्योंकि पाकिस्तान में कंगाली और बढ़ती महंगाई में जनता पर और बोझ डालना सही नहीं है।

यह भी पढ़ें- यूएई के नक्शे में PoK को भारत का हिस्सा बताने से नाराज़ हुआ पाकिस्तान, कही यह बात..