19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / World / ‘मुझे गुस्सा दिलाया तो नमक और सिरका लगाकर आतंकियों का कलेजा खा जाऊंगा’

‘मुझे गुस्सा दिलाया तो नमक और सिरका लगाकर आतंकियों का कलेजा खा जाऊंगा’

उन्होंने आतंकवादियो को चेतावनी देते हुए कहा कि कि वह लोगों का सिर काटने वाले आतंकियों के खिलाफ उनसे 50 गुना अधिक क्रूर' हो सकते हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बांदा

•

image

balram singh

•

Updated: 24 Apr 2017, 7:41 PM IST

rodrigo duterte

rodrigo duterte

फिलीपींस के राष्ट्रपति रॉड्रिगो दुतर्ते ने आतंकवादियों को बड़ी चेतावनी दी है। दुतर्ते ने एक कार्यक्रम में आतंकियों को लेकर ये बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अगर आतंकी ज़िंदा पकड़े गए तो वो उनको खा जाएंगे।

दुतर्ते ने कहा कि जिस समय उनका मूड खराब हो, और उस समय आतंकी उनके सामने आए तो वह उन पर नमक और सिरका लगाकर उनका कलेजा खा लेंगे। उन्होंने आतंकवादियो को चेतावनी देते हुए कहा कि कि वह लोगों का सिर काटने वाले आतंकियों के खिलाफ उनसे 50 गुना अधिक क्रूर' हो सकते हैं।

फिलीपींस के राष्ट्रपति ने ये बात एक कार्यक्रम में कही। जब उन्होंने ये कहा तो वहां पर मौजूद लोग हंस पड़े, लेकिन सभी को टोकते हुए उन्होंने कहा कि ये मजाक नहीं है, अगर उन्हें गुस्सा दिलाया तो ऐसा ही होगा।

आपको बता दें कि फिलीपींस के राष्ट्रपति रॉड्रिगो दुतर्ते को टाइम्स मैगजीन के रीडर्स पोल में 100 सर्वाधिक प्रभावशाली व्यक्तियों की सूची में पहला स्थान हासिल हुआ है।