Nuclear Attack: रूस-यूक्रेन, इजरायल-हमास, इजरायल -हिजबुल्लाह, इजरायल-ईरान के बीच संघर्ष ने दुनिया को एक डर में डाल दिया है कि कहीं ये संघर्ष आधी दुनिया को खत्म ही ना कर दें। क्योंकि आए दिन ये देश, दुश्मन देशों पर परमाणु हमले की धमकी देते रहते हैं खासकर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन। व्लादिमिर पुतिन (Vladimir Putin) कई बार पश्चिमी देशों को न्यूक्लियर अटैक की धमकी दे चुके हैं और तो और अब वे अंतरिक्ष (Space) में भी परमाणु हथियारों के लिए स्टेशन और बेस बनाने की तैयारी कर रहे हैं। वैसे तो परमाणु हमले का असर काफी खतरनाक और व्यापक होता है लेकिन धरती पर कुछ ऐसी जगहें हैं जहां पर परमाणु बम (Nuclear Bomb) या परमाणु हमले का कोई असर नहीं होता है ये जगहें कौन सी हैं और यहां पर न्यूक्लियर अटैक का कोई प्रभाव क्यों नहीं होता है, ये हम आपको बता रहे हैं।