
ब्रिक्स सम्मलेन: पीएम मोदी की चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से तीन महीने में चौथी मुलाकात
जोहान्सबर्ग। ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात की।
चार महीने से कम समय में दोनों नेताओं की यह तीसरी मुलाकात है। दोनों नेताओं ने वर्तमान वैश्विक मुद्दों के साथ-साथ भारत और चीन के बीच संबंधों को मजूत करने के लिए बातचीत की।
चार महीने में तीसरी मुलाकात
प्रधान मंत्री कार्यालय द्वारा किए एक ट्वीट में कहा गया कि पीएम नरेन्द्र मोदी और राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने दक्षिण अफ्रीका में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान बातचीत की। इससे पहले भी इस साल अप्रैल में प्रधान मंत्री मोदी राष्ट्रपति जिनपिंग के साथ एक अनौपचारिक शिखर सम्मेलन के लिए चीन गए थे।चीन के वुहान शहर में दोनों नेताओं ने प्रतिनिधिमंडल स्तरीय वार्ता की और भारत और चीन के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने की आवश्यकता पर बल दिया था ।
आपसी सहयोग को बढ़ाने पर बल
प्रधान मंत्री मोदी ने कहा कि दोनों एशियाई दिग्गजों के बीच द्विपक्षीय संबंध साझा और मजबूत बुनियाद पर आधारित होंगे।राष्ट्रपति शी ने भारत के साथ सहयोग करने और काम करने पर सहमति व्यक्त की। इसे पहले शिखर सम्मेलन के लिए बुधवार को जोहान्सबर्ग पहुंचे प्रधान मंत्री मोदी ने गुरुवार को अर्जेंटीना के राष्ट्रपति मॉरीसिओ मैक्र से मुलाकात की।
अफ्रीका में ब्रिक्स सम्मलेन
ब्रिक्स के इतिहास में इस बार का सम्मेलन एक मील के पत्थर की तरह समझा जा रहा है।10 वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन "अफ्रीका में ब्रिक्स: चौथी औद्योगिक क्रांति में समावेशी विकास और साझा समृद्धि के लिए सहयोग" विषय के तहत आयोजित किया गया है। तीन दिवसीय शिखर सम्मेलन कल ब्रिक्स बिजनेस फोरम मीट के साथ शुरू हुआ।
Updated on:
27 Jul 2018, 11:47 AM IST
Published on:
27 Jul 2018, 8:31 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.