23 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पीएम मोदी ने रूस का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार किया भारतवासियों को समर्पित

PM Modi Russia Visit: रूस के दौरे पर पीएम नरेंद्र मोदी को वहाँ के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस सम्मान पर पीएम मोदी ने प्रतिक्रिया जाहिर की है।
less than 1 minute read
Google source verification
PM Narendra Modi honoured with highest Russian civilian award

PM Narendra Modi honoured with highest Russian civilian award

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Of India Narendra Modi) अपना दो दिवसीय रूस (Russia) दौरा पूरा कर चुके हैं। रूस के इस दौरे पर पीएम मोदी का शानदार स्वागत भी हुआ और बेहतरीन आवभगत भी। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) ने भी गले लगाकर पीएम मोदी का स्वागत किया और दोनों ने एक-दूसरे को खास दोस्त बताया। पीएम मोदी ने रूस में भारतीय कम्युनिटी को संबोधित भी किया। साथ ही उन्होंने पुतिन के साथ एटम पवेलियन का भी दौरा किया। दोनों ने 22वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में हिस्सा लिया और भारत-रूस द्विपक्षीय संबंधों को और मज़बूत करने पर चर्चा की। इस दौरे के दौरान पीएम मोदी को रूस के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया।

रूस का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार किया भारतवासियों को समर्पित

पीएम मोदी को रूस के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार ‘द ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू द एपोस्टल’ (The Order of St. Andrew the Apostle) से सम्मानित किया गया। खुद रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने पीएम मोदी को इस पुरस्कार से सम्मानित किया। पीएम मोदी ने इस सम्मान के लिए रूस की सरकार को धन्यवाद दिया और साथ ही इस पुरस्कार को भारतवासियों को समर्पित किया।


यह भी पढ़ें- भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने पुतिन को बताया खास दोस्त, अहम विषयों पर की चर्चा