थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में छठा बिम्सटेक शिखर सम्मेलन (BIMSTEC Summit) आयोजन होगा, जिसमें शामिल होने के लिए पीएम मोदी को थाईलैंड की पीएम शिनावात्रा ने न्यौता दिया है। इस दौरान पीएम मोदी, बिम्सटेक देशों के नेताओं से मिलेंगे और भारतीय समुदाय के लोगों के हित के साथ सहयोग को और मज़बूत करने के लिए रचनात्मक रूप से जुड़ेंगे। इतना ही नहीं, बैंकॉक में पीएम मोदी, थाईलैंड की पीएम शिनावात्रा समेत देश के अन्य नेताओं से भी मुलाकात करेंगे और दोनों देशों के सदियों पुराने ऐतिहासिक संबंधों को और मज़बूत करने पर बातचीत करेंगे, जो साझा संस्कृति, दर्शन और आध्यात्मिक विचार की मज़बूत नींव पर आधारित हैं।
यह भी पढ़ें- Liberation Day Reciprocal Tariffs: ट्रंप का ‘टैरिफ बम’ फूटा, भारत पर लगाया 26% रेसिप्रोकल टैरिफ