लोकसभा चुनाव 2024 में 292 सीटों के साथ एनडीए (NDA) गठबंधन को पूर्ण बहुमत मिल गया है। साथ ही पीएम नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) तीसरी बार भारत (India) के प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं। पीएम मोदी 9 जून को शाम 7:15 बजे लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे जो एक ऐतिहासिक पल होगा। पीएम मोदी के नेतृत्व में ही एनडीए ने यह कमाल किया है। ऐसे में पीएम मोदी को उनकी ऐतिहासिक जीत के लिए देश-विदेश से कई लोगों के बधाई देने का सिलसिला जारी है। इनमें कई देशों के प्रधानमंत्रियों/राष्ट्रपतियों के साथ ही दूसरे बड़े लोग भी शामिल हैं। दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों में से एक एलन मस्क (Elon Musk) भी पीएम मोदी को बधाई देने से पीछे नहीं रहे। एलन ने न सिर्फ पीएम मोदी को बधाई दी, बल्कि भारत में काम करने की इच्छा भी जाहिर की। ऐसे में पीएम मोदी ने उन्हें दिलचस्प जवाब दिया है।
सभी पार्टनर्स के लिए बिज़नेस का बेहतरीन माहौल प्रदान करना रहेगा जारी
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर एलन को जवाब देते हुए लिखा, "मैं आपके अभिवादन की सराहना करता हूँ, एलन मस्क। प्रतिभाशाली भारतीय युवा, हमारी डेमोग्राफी, पूर्वानुमेय नीतियाँ और स्थिर लोकतांत्रिक राजनीति हमारे सभी पार्टनर्स के लिए बिज़नेस का बेहतरीन माहौल प्रदान करना जारी रखेंगे।"