वायरल वीडियो के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कुछ लोग इसे चमत्कार मान रहे हैं, तो कुछ इसे सिरे से नकार रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "यह वर्जिन मैरी का दुख है, जो पोप फ्रांसिस के जाने से पहले प्रकट हुआ।" वहीं, कुछ ने इसे प्राकृतिक या तकनीकी कारणों से जोड़ा।