दुनियाभर में पॉर्न/पॉर्नोग्राफी (Porn/Pornography) को लेकर लोगों की अलग-अलग राय है। कई लोग इसे गलत मानते हैं, तो कई लोगों को इससे कोई परेशानी नहीं है। कई लोगों का मानना है कि पॉर्न समाज के लिए सही नहीं है, तो कई लोग मानते हैं कि पॉर्न से समाज को कोई खतरा नहीं है। दुनिया में कई ऐसे देश हैं जहाँ पॉर्न काफी देखा जाता है, तो कुछ ऐसे भी देश हैं जहाँ पॉर्न देखना मना है। हम यहाँ उन देशों की बात कर रहे हैं जिनमें पॉर्न पर बैन लगाया हुआ है। जी हाँ, आपने सही पढ़ा। दुनिया में ऐसे भी देश हैं जहाँ पॉर्न पर बैन लगा हुआ है। अब हाल ही में एक और देश ने पॉर्न पर बैन लगा दिया है।
बुर्किना फासो में पॉर्न पर लगा बैन
वेस्ट अफ़्रीकी देश बुर्किना फासो (Burkina Faso) में हाल ही में पॉर्न पर बैन लगा दिया गया है। यह फैसला देश की जुंटा (सेना) ने लिया है क्योंकि बुर्किना फासो में सैन्य शासन चलता है। पॉर्न पर बैन लगाने का फैसला बुर्किना फासो की सेना के मुख्य नेता इब्राहिम ट्रैओरे (Ibrahim Traoré) ने लिया है, जो बुर्किना फासो का अंतरिम राष्ट्रपति भी है।