दरअसल, बीते दिनों बंदूकों के दुरुपयोग की की घटनाएं सामने आई हैं, इसमें मासूसों ने जान गंवाई है। बंदूकधारी खुलेआम आम लोगों को निशाना बनाते थे, ऐसी घटनाएं बढ़ने से हर कोई चिंता में था। अमेरिका में बढ़ रहे शूट आउट की घटनाओं के बाद इस कानून को लाया गया है। अमेरिका का गन कल्चर उतना ही पुराना है जितना कि अमेरिका का संविधान। 1791 में अमेरिका के दूसरे संविधान संशोधन में सभी नागरिकों को बंदूक रखने का अधिकार दे दिया गया था। इसका असर यह हुआ कि अमेरिका में बड़े पैमाने पर लोगों को पास बंदूके हैं।