अमरीका में एच1बी वीजा के लिए पंजीकरण का दौर शुरू हो चुका है। लेकिन इस बार एच1बी पंजीकरण में अमरीका के गृह मंत्रालय की ओर से कुछ सुधार लाए गए हैं। ये सुधार लॉटरी प्रक्रिया, ऑनलाइन आवेदन और फीस में बढ़ोतरी से जुड़े हैं। यह बदलाव 6 मार्च से 22 मार्च के बीच चलने वाली लॉटरी प्रक्रिया के दौरान लागू हो रहेंगे। इन सुधारों को एच1बी रजिस्ट्रेशन और सिलेक्शन में ईमानदारी तथा पारदर्शिता लाने के लिए लाया गया है। प्रमुख सुधार इस प्रकार हैं -