
Robot surgeon
दुनियाभर में टेक्नोलॉजी तेज़ी से विकसित हो रही है। अक्सर ही टेक्नोलॉजी सेक्टर में कुछ न कुछ नया देखने को मिलता है और पहले से चली आ रही टेक्नोलॉजी भी और ज़्यादा एडवांस हो रही है। इनमें रोबोटिक्स भी शामिल हैं। एआई यानी कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI – Artificial Intelligence) आने के बाद रोबोटिक्स में भी तेज़ी से विकास देखने को मिला है। आजकल ऐसे रोबोट (Robot) आ रहे हैं जो कई चीज़ें करने में सक्षम हैं। रोबोट्स के बारे में अब दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति ने एक बड़ा दावा किया है।
एलन मस्क (Elon Musk) ने दावा किया है कि अगले 5 साल में रोबोट्स, दुनिया के सबसे बेहतरीन सर्जनों से भी बेहतर हो जाएंगे और उनसे बेहतर सर्जरी करने में सक्षम हो जाएंगे। मस्क ने न्यूरालिंक (Neuralink) के रोबोट का हवाला देते हुए कहा कि रोबोट की गति और सटीकता हासिल करना इंसानों के लिए संभव नहीं है। मेडट्रॉनिक के ‘ह्यूगो' रोबोट के सफल परीक्षणों का ज़िक्र करते हुए मस्क ने यह बात कही।
यह भी पढ़ें- Russia-Ukraine War: रूस और यूक्रेन के बीच होगा युद्ध-विराम! पुतिन ने किया ऐलान
मस्क के इस दावे के बाद सोशल मीडिया पर लोगों में बहस छिड़ गई है। कुछ लोग इसे मेडिकल साइंस में एक बड़ा और बेहतरीन कदम बता रहे हैं, तो कुछ लोग इसे खतरनाक बता रहे हैं। इन लोगों का मानना है कि रोबोट्स से सर्जरी कराना बेहद ही जोखिमपूर्ण हो सकता है।
इसी बीच हज़ारों रोबोट असिस्टेंट सर्जरी करने वाले अमेरिका के वरिष्ठ सर्जन डॉ. शंकर अदुसुमल्ली ने मस्क के बयान को भ्रामक बताया। अदुसुमल्ली ने कहा कि रोबोट्स भले ही कितने भी एडवांस हो जाए, वो हमेशा उपकरण ही रहेंगे। सर्जरी के दौरान निर्णय अब भी सर्जन लेते हैं और आगे भी ऐसा हो होगा।
यह भी पढ़ें- India vs Pakistan: किसकी सेना ज़्यादा ताकतवर? अगर हुआ युद्ध तो किसका पलड़ा रहेगा भारी?
Updated on:
29 Apr 2025, 11:05 AM IST
Published on:
29 Apr 2025, 10:11 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.