18 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / World / रूस और यूक्रेन ने की सैनिकों की अदला-बदली

रूस और यूक्रेन ने की सैनिकों की अदला-बदली

Russia-Ukraine War: रूस और यूक्रेन के बीच चल रहा युद्ध जारी है। लेकिन इसी बीच दोनों देशों ने कैदियों की अदला-बदली की।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 18 Jul 2024, 11:49 AM IST

Russia and Ukraine swap prisoners

Russia and Ukraine swap prisoners

रूस (Russia) और यूक्रेन (Ukraine) के बीच 24 फरवरी, 2022 से युद्ध जारी है। इस युद्ध को 2 साल से ज़्यादा समय हो चुका है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) ने यूक्रेन पर कब्ज़ा करने के इरादे से रूस की सेना को यूक्रेन में घुसपैठ करते हुए जंग छेड़ने का आदेश दिया था और तभी से युद्ध जारी है। हालांकि इतने समय में भी पुतिन यूक्रेन पर कब्ज़ा नहीं कर पाए। रूस की सेना ने यूक्रेन में काफी कहर बरपाया है और इस युद्ध की वजह से यूक्रेन को जान-माल का भारी नुकसान हुआ है, पर रूस और रूस की सेना को भी इस युद्ध की भारी कीमत चुकानी पड़ी है। साथ ही यूक्रेनी सेना कई इलाकों से रूस की सेना को खदेड़ भी चुकी है। इसी बीच दोनों देशों ने एक बार फिर कैदियों से जुड़ा एक बड़ा कदम उठाया है।

कैदियों की हुई अदला-बदली

बुधवार को रूस और यूक्रेन के बीच कैदियों की अदला-बदली हुई। दोनों ने एक-दूसरे के 95 सैनिकों की अदला-बदली की। इससे 3 हफ्ते पहले दोनों देशों के बीच कैदियों की अदला-बदली हुई थी।

युद्ध शुरू होने के बाद 54वां अवसर

रूस और यूक्रेन के बीच जब से युद्ध शुरू हुआ है, तब से अब तक यह 54वां अवसर था जब दोनों देशों ने अपने-अपने कैदियों की अदला-बदली की। ये सभी कैदी युद्ध के दौरान बनाए गए बंदी थे। दोनों देशों के बीच ऐसा करने का समझौता भी हुआ है जिसके अनुसार रूस और यूक्रेन समय-समय पर एक-दूसरे के कैदियों की अदला-बदली करेंगे।

यह भी पढ़ें- डिपार्टमेंट स्टोर में लगी भीषण आग से मचा हाहाकार, अब तक 16 लोगों की मौत