25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पहुंचे वियतनाम, दोनों देशों के संबंध होंगे मज़बूत

Putin's Vietnam Visit: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दो दिवसीय दौरे पर वियतनाम पहुंच गए हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 20 Jun 2024, 12:20 PM IST

Vladimir Putin arrives in Vietnam

Vladimir Putin arrives in Vietnam

रूस (Russia) के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) पांचवीं बार राष्ट्रपति बनने के बाद काफी एक्टिव हो गए हैं। पांचवीं बार राष्ट्रपति बनने के बाद पुतिन एक के बाद एक विदेश दौरे पर जा रहे हैं। अब रूस के राष्ट्रपति पुतिन दो दिवसीय दौरे पर वियतनाम (Vietnam) पहुंच गए हैं और उनका यह दौरा 20-21 जून तक होगा। वियतनाम दौरे के दौरान पुतिन देश की राजधानी हनोई (Hanoi) पहुंचे।

हुआ शानदार स्वागत

पुतिन के वियतनाम पहुंचने पर उनका शानदार स्वागत हुआ। हनोई एयरपोर्ट पर वियतनाम के कई अधिकारी और मंत्री पुतिन का स्वागत करने पहुंचे। राष्ट्रपति टू लैम (To Lam) भी पुतिन के लिए स्वागत समारोह का आयोजन कर रहे हैं।


दोनों देशों के संबंध होंगे मज़बूत

पुतिन और लैम के बीच आज कई अहम विषयों पर बातचीत होगी। दोनों लीडर्स में आर्थिक, व्यावसायिक विषयों के साथ ही दूसरे अहम विषयों पर भी चर्चा होगी। पुतिन वियतनाम के पीएम फाम मिन चिन (Pham Minh Chinh) से भी मुलाकात करेंगे। पुतिन के इस दौरे से रूस और वियतनाम के संबंध मज़बूत होंगे।

यह भी पढ़ें- नेपाल ने लगाई भारतीय एंटीबायोटिक इंजेक्शन की बिक्री पर रोक, हैरान करने वाली वजह आई सामने