
Vladimir Putin to visit China this week
यूक्रेन (Ukraine) के खिलाफ चल रहे युद्ध की वजह से कई देश रूस (Russia) के खिलाफ हो गए हैं। पर कुछ देश ऐसे भी हैं जो अभी भी रूस के खास दोस्त हैं। इन देशों में भारत (India) के साथ ही चीन (China) भी शामिल हैं। पिछले कुछ साल में रूस और चीन के संबंधों में काफी मज़बूती आई है। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग (Xi Jinping) पिछले साल रूस के दौरे पर भी गए थे। जिनपिंग के आमंत्रण पर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir) करीब 6 महीने पहले चीन के दौरे पर गए थे। अब पुतिन एक बार फिर चीन के दौरे पर जाने के लिए तैयार हैं।
इस हफ्ते पुतिन करेंगे चीन का दौरा
पुतिन इस हफ्ते ही चीन के दौरे पाए जाएंगे। पुतिन का यह चीन दौरा दो दिवसीय होगा और 16-17 मई को होगा। चीन के विदेश मंत्रालय ने इस बारे में जानकारी दी है। पुतिन एक बार फिर जिनपिंग के आमंत्रण पर ही चीन जा रहे हैं।
राष्ट्रपति पद की शपथ के बाद पहला विदेश दौरा
पुतिन ने 7 मई को ही पांचवीं बार रूस के राष्ट्रपति के तौर पर शपथ ली है। राष्ट्रपति पद की शपथ के बाद चीन का यह दौरा पुतिन का पहला विदेश दौरा होगा।
दोनों देशों के संबंधों में मज़बूती पर रहेगा जोर
पुतिन अपने इस चीन दौरे के दौरान राजधानी बीज़िंग (Beijing) में जिनपिंग समेत चीन के दूसरे मंत्रियों और अधिकारियों से भी मुलाकात करेंगे। पुतिन के इस दौरे का मकसद दोनों देशों के बीच संबंधों को और मज़बूत करना रहेगा।
यह भी पढ़ें- इंडोनेशिया में ठंडे लावे की बाढ़ ने मचाई तबाही, अब तक 52 लोगों की मौत
Updated on:
14 May 2024 03:31 pm
Published on:
14 May 2024 03:31 pm
