रूस के समुद्री कच्चे तेल यानी क्रूड ऑयल पर यूरोपीय संघ, ग्रुप ऑफ सेवन (G7) में शामिल देशों और ऑस्ट्रेलिया ने 60 डॉलर प्रति बैरल का प्राइस कैप लगाया था। मगर अब रूस ने इस प्राइस कैप को मानने से इनकार कर दिया है। क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने रूस के एक न्यूज एजेंसी को बताया, "हम किसी भी तरह के रिस्पॉन्स से पहले फिलहाल स्थिति का जायजा ले रहे हैं। लेकिन ये तय है कि हम 60 डॉलर प्रति बैरल की प्राइस कैप को स्वीकार नहीं कर रहे हैं।"