7 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रूस ने माना, मॉस्को में हुए आतंकी हमले के पीछे था इस्लामिक स्टेट

रूस ने आखिकार मान ही लिया है कि 22 मार्च को मॉस्को में क्रॉकस सिटी कंसर्ट हॉल में हुए आतंकी हमले के पीछे इस्लामिक स्टेट था।

less than 1 minute read
Google source verification
Alexander Bortnikov says Islamic State behind Moscow terrorist attack

Alexander Bortnikov says Islamic State behind Moscow terrorist attack

रूस (Russia) में 22 मार्च को मॉस्को (Moscow) के क्रास्नोगोर्स्क (Krasnogorsk) में रात के समय क्रॉकस सिटी कंसर्ट हॉल पर आतंकी हमला हो गया जिसने पूरे रूस (Russia) को झकझोर दिया। 4 आतंकियों ने कंसर्ट हॉल में घुसकर ताबड़तोड़ गोलीबारी शुरू कर दी। आतंकियों ने लोगों पर जमकर गोलियाँ बरसाई। इतना ही नहीं, आतंकियों ने बिल्डिंग में धमाके भी किए जिससे बिल्डिंग का एक हिस्सा ढह गया और आग भी लग गई। पिछले कई सालों में यह रूस पर हुआ सबसे बड़ा हमला रहा और इस हमले में करीब 143 लोगों की मौत हो गई थी और करीब 551 लोग घायल हो गए थे। आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट-खोरसान (IS-K) ने इस हमले की ज़िम्मेदारी ली थी, लेकिन रूस की खुफिया जांच एजेंसी फेडरल सिक्योरिटी सर्विस (Federal Security Service – FSB) ने इस मामले में अमेरिका (United States Of America), यूके (UK) और यूक्रेन (Ukraine) का हाथ बताते हुए यूक्रेन को इस हमले का ज़िम्मेदार बताया था। लेकिन अब रूस के सुर बदल गए हैं।

रूस ने माना, आतंकी हमले के पीछे था इस्लामिक स्टेट

रूस ने अब मान लिया था कि आतंकी हमले के पीछे इस्लामिक स्टेट ही था। FSB के चीफ एलेक्ज़ेंडर बोर्तनिकोव (Alexander Bortnikov) ने बताया कि एफएसबी की जांच में पता चला कि इस्लामिक स्टेट-खोरसान ने ही इस हमले की पूरी प्लानिंग की थी और इसे अंजाम भी दिया था।

यूक्रेन की नहीं थी साजिश

बोर्तनिकोव ने 22 मार्च को मॉस्को में क्रॉकस सिटी कंसर्ट हॉल में हुए आतंकी हमले के पीछे इस्लामिक स्टेट का हाथ बताते हुए इस बात का भी इशारा कर दिया है कि हमले की साजिश यूक्रेन ने नहीं की थी।

यह भी पढ़ें- भारत से पंगा लेकर क्या मालदीव को हुआ गलती का एहसास? लॉन्च करेगा भारतीय RuPay सर्विस