रूस-यूक्रेन युद्ध (Russia-Ukraine War) को रोकने के लिए कोशिशें जारी हैं। जब से यह युद्ध शुरू हुआ है, तभी से कई देश इसे रोकने की मांग उठा चुके हैं। अब अमेरिका (United States Of America) की तरफ से युद्ध को रोकने के पहले चरण के तौर पर 30 दिन के सीज़फायर का प्रस्ताव पेश किया गया है, जिसे यूक्रेन ने भी ग्रीन सिग्नल दे दिया है। हालांकि अभी तक रूस की तरफ से इसे समर्थन तो दे दिया गया है, लेकिन इसे लागू करने के लिए युद्ध में शांति की स्थापना के स्थायी ज़रिए को अहम बताया है। कुछ दिन पहले ही अमेरिकी अधिकारी स्टीव विटकॉफ (Steve Witkoff) ने रूस में राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) से मुलाकात की है। विटकॉफ ने रूस-यूक्रेन युद्ध में सीज़फायर लागू करने के प्रस्ताव से जुड़े सभी पहलुओं के बारे में पुतिन को सूचित किया। साथ ही शांति स्थापित करने का डोनाल्ड ट्रंप ((Donald Trump) द्वारा दिया मैसेज भी पुतिन को दिया। अब रूस ने युद्ध में शांति की स्थापना के लिए कुछ गारंटियों की मांग की है।