23 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / World / रूस ने एक ही रात में मार गिराए 102 यूक्रेनी ड्रोन्स

रूस ने एक ही रात में मार गिराए 102 यूक्रेनी ड्रोन्स

Russia-Ukraine War: रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध अभी भी जारी है। देर रात यूक्रेन ने रूस पर ताबड़तोड़ ड्रोन्स दागे, लेकिन रूस ने यूक्रेन के हमले को नाकाम कर दिया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 10 Jun 2025, 3:40 PM IST

Russia shoots down Ukrainian drones

Russia shoots down Ukrainian drones (Photo - Washington Post)

रूस (Russia) और यूक्रेन (Ukraine) के बीच 3 साल से भी ज़्यादा समय से युद्ध चल रहा है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) ने यूक्रेन पर कब्ज़ा करने के इरादे से 24 फरवरी, 2022 को अपनी सेना को जंग छेड़ने का आदेश दे दिया था और तब से यह युद्ध जारी है। इतने लंबे समय से चल रहे युद्ध की वजह से यूक्रेन को अब तक जान-माल का भारी नुकसान उठाना पड़ा है। साथ ही यूक्रेन के कई शहर भी तबाह हो चुके हैं। पर लगातार मिल रहे इंटरनेशनल सपोर्ट की वजह से यूक्रेनी आर्मी का हौसला बना हुआ है और वो रूसी आर्मी के खिलाफ डटकर सामना कर रही है। रूस की सेना को भी अब तक इस युद्ध में काफी नुकसान हुआ है। यूक्रेन अक्सर ही रूस पर ड्रोन अटैक करता है और देर रात यूक्रेनी सेना ने फिर ऐसा ही किया। हालांकि रूस ने इस हमले को नाकाम कर दिया।

रूस ने एक ही रात में मार गिराए 102 यूक्रेनी ड्रोन्स

रूस के रक्षा मंत्रालय ने मंगलवार को अपने आधिकारिक टेलीग्राम चैनल पर जानकारी दी कि उनके एयर डिफेंस ने रात भर में 102 यूक्रेनी ड्रोन्स को मार गिराया। जानकारी के अनुसार यूक्रेनी सेना ने सेंट्रल रूस की ओर ताबड़तोड़ ड्रोन्स दागे, जिन्हें रूस के एयर डिफेंस ने तबाह कर दिया।

कहाँ-कहाँ मार गिराए ड्रोन्स?

रूस के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि उनकी सेना ने ब्रांस्क ओब्लास्ट में 46 मानव, बेलगोरोड ओब्लास्ट में 20, वोरोनिश ओब्लास्ट और क्रीमिया में 9-9, कलुगा ओब्लास्ट और तातारस्तान गणराज्य में 4-4 , मॉस्को ओब्लास्ट में 3, लेनिनग्राद, ओर्योल और कुर्स्क ओब्लास्ट में 2-2 और स्मोलेंस्क ओब्लास्ट में 1 ड्रोन को मार गिराया।

नहीं हुआ कोई नुकसान

रूस के रक्षा मंत्रालय ने अपनी रिपोर्ट में यह भी बताया कि यूक्रेनी ड्रोन्स को मार गिराने के बाद उसके मलबे से किसी भी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ। न ही इससे कोई हताहत हुआ और न ही किसी संपत्ति को नुकसान पहुंचा।


यह भी पढ़ें- जापानी बाबा वेंगा की डरावनी भविष्यवाणी, खतरनाक महामारी की होगी वापसी और मचेगी तबाही