30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रूसी सेना की कार्रवाई, मार गिराए 14 ड्रोन

Russia-Ukraine War: रूस और यूक्रेन के बीच चल रहा युद्ध अभी भी जारी है। इसी बीच रूसी सेना को एक बार फिर यूक्रेन के ड्रोन्स को मार गिराने में कामयाबी मिली है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 10 Sep 2024, 11:52 AM IST

Downed drone

Downed drone

रूस (Russia) और यूक्रेन (Ukraine) के बीच 24 फरवरी, 2022 से चल रहे युद्ध को ढाई साल से भी ज़्यादा समय बीत चुका है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) के आदेश पर यह युद्ध शुरू हुआ था। इतने लंबे समय से चल रहे युद्ध की वजह से यूक्रेन को अब तक जान-माल का भारी नुकसान उठाना पड़ा है। साथ ही यूक्रेन के कई शहर भी तबाह हो चुके हैं। पर इन सब मुश्किलों के बावजूद यूक्रेनी आर्मी इस युद्ध में लगातार रुसी आर्मी का डटकर सामना कर रही है। लगातार मिल रहे इंटरनेशनल सपोर्ट की वजह से यूक्रेनी आर्मी का हौसला बना हुआ है। इसी वजह से इस युद्ध में रुसी आर्मी को भी अब तक काफी नुकसान हो चुका है। पहले यूक्रेन सिर्फ डिफेंसिव स्ट्रेटेजी से लड़ रहा था, पर अब यूक्रेन काउंटरऑफेंसिव भी कर रहा है। समय-समय पर यूक्रेन की तरफ से रूस पर ड्रोन अटैक भी किए जाते हैं। सोमवार की रात को एक बार फिर ऐसा ही हुआ।

यूक्रेन ने किया रूस पर ड्रोन अटैक

सोमवार की रात को यूक्रेन ने रूस पर एक बार फिर ड्रोन अटैक किया। यूक्रेनी सेना ने रूस के अलग-अलग जिलों में ड्रोन्स से हवाई हमला किया।

रूस ने मार गिराए 14 ड्रोन

रूस ने यूक्रेन के ड्रोन अटैक को विफल करते हुए 14 ड्रोन्स मार गिराए। रूस ने ये ड्रोन्स पोडॉल्स्क, रामेंस्कॉय, ल्यूबेर्त्सी, डोमोडेडोवो और कोलोम्ना के शहरी जिलों में मार गिराए। इस बात की जानकारी रूस की राजधानी मॉस्को के गवर्नर एंड्री वोरोब्योव (Andrey Vorobyov) ने आज, मंगलवार को अपने टेलीग्राम चैनल के ज़रिए दी।

यह भी पढ़ें- बांग्लादेश में धमाका, 2 लोगों की मौत