13 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Russia Ukraine War: ईंधन संकट पर डोनाल्ड ट्रंप ने जेलेंस्की को चेताया, बोले- रूस के डीजल प्लांट पर हमले रोकें, दुनिया भुगत रही

Russia Ukraine War के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की से रूसी डीजल और तेल सुविधाओं पर हमले रोकने को कहा है। ट्रंप ने कहा कि ज़ेलेंस्की दूसरे लक्ष्यों को निशाना बना सकते हैं, लेकिन उन्हें डीजल ठिकानों पर हमला नहीं करना चाहिए।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Anand Shekhar

Sep 13, 2026

Donald Trump warns Russia and China over Iran.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Photo- ANI)

Russia Ukraine War: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की को सख्त हिदायत दी है कि वे रूस की तेल रिफाइनरियों और ईंधन सप्लाई को निशाना न बनाएं। आयरलैंड के डूनबेग में अपने गोल्फ रिसॉर्ट में मीडिया से बात करते हुए ट्रंप ने कहा कि रूस के डीजल ठिकानों पर यूक्रेन के ड्रोन और मिसाइल हमलों से ग्लोबल मार्केट में ईंधन की भारी कमी हो रही है, जिसका असर पूरी दुनिया पर पड़ रहा है।

ज़ेलेंस्की डीजल के बजाय दूसरे ठिकानों को बना सकते हैं निशाना : डोनाल्ड ट्रंप

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि यूक्रेन को रूस के खिलाफ अपने हमलों का फोकस बदलना चाहिए। उन्होंने कहा कि ज़ेलेंस्की को रूस में डीजल ईंधन रिफाइनरियों को नष्ट करना तुरंत बंद कर देना चाहिए, क्योंकि इससे डीजल की भारी कमी हो रही है और इसका असर व्यापक स्तर पर पड़ रहा है। ट्रंप ने कहा कि अगर यूक्रेन चाहे तो रूस में दूसरी जगहों को निशाना बना सकता है, लेकिन उसे डीजल और तेल रिफाइनरियों पर हमला नहीं करना चाहिए।

ट्रंप ने आगे कहा कि उन्होंने इस मामले पर सीधे ज़ेलेंस्की से बात की थी और उनसे डीजल ईंधन सुविधाओं पर हमला न करने का आग्रह किया था क्योंकि ऐसा करने से पूरी दुनिया को नुकसान होता है। उन्होंने कहा कि वह नहीं चाहते कि यूक्रेन रूस के डीजल इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमले जारी रखे।

रूस- यूक्रेन की वजह से बढ़ीं कीमतें : डॉनलद ट्रंप

ग्लोबल एनर्जी संकट पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि इस समय तेल और डीजल की कीमतों में जो उछाल देखने को मिल रहा है, उसका मुख्य कारण मध्य पूर्व का तनाव नहीं है। उन्होंने कहा कि यह किल्लत मिडिल ईस्ट की वजह से नहीं है, बल्कि रूस और यूक्रेन के बीच जो संघर्ष चल रहा है, उसका नतीजा है।

रूसी तेल इंफ्रास्ट्रक्चर पर यूक्रेन के हमले जारी

ट्रंप का यह बयान ऐसे समय में आया है जब यूक्रेन ने रूसी तेल और गैस इंफ्रास्ट्रक्चर पर लंबी दूरी के ड्रोन हमले तेज कर दिए हैं। AP के अनुसार, यूक्रेनी हमलों ने रूस में ईंधन की आपूर्ति को बाधित कर दिया है, जिससे देश के कुछ हिस्सों में ईंधन की राशनिंग करनी पड़ रही है। रविवार को, यूक्रेन ने दावा किया कि उसने रूस के क्रास्नोडार क्षेत्र में स्थित स्लाव्यांस्क-ऑन-कुबान में एक रिफाइनरी को निशाना बनाया है।

वहीं, स्थानीय अधिकारियों ने जानकारी दी कि रूस के तातारस्तान क्षेत्र के निजनेकामस्क में यूक्रेनी ड्रोन हमले में दो लोगों की मौत हो गई। निजनेकामस्क में रूस की प्रमुख तेल रिफाइनरियां और पेट्रोकेमिकल प्लांट स्थित हैं।