द सन की इस रिपोर्ट के मुताबिक रूस में जन्म दर में तेजी से गिरावट आई है। रिपोर्ट में एक सर्वे का हवाला देते हुए बताया गया है कि रूस के लोगों में (महिलाओं और पुरुषों दोनों में) काम वासना की कमी पाई गई है। एक कारण ये भी बताया गया है कि जब से रूस और यूक्रेन का युद्ध शुरू हुआ है, तब से लोग इस तरह के काम से दूर भागने लगे हैं। क्योंकि उन्हें अपनी चिंता तो है ही साथ में अपने बच्चों की भी, इसलिए लोग अब बच्चे पैदा ही नहीं करना चाहते। ब्रिटिश मीडिया की रिपोर्ट कहती है कि यूक्रेन में रूस के अब तक 6 लाख सैनिक मारे गए हैं, जो घटती जन्मदर का एक और कारण हो सकता है।