8 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यूक्रेन पर रूसी हमले में मरने वालों की संख्या पहुंची 22, घायलों का आंकड़ा पहुंचा 54

Russia-Ukraine War: व्लादिमीर पुतिन के जन्मदिन पर यूक्रेन की रिहायशी इमारत पर रूसी हमले में मरने वालों की संख्या बढ़ गई है।
2 min read
Google source verification

भारत

•

image

Tanay Mishra

•

Oct 08, 2026

Russian attack on Ukrainian building

यूक्रेन में रिहायशी इमारत पर रूस का हमला (Photo - Video Screenshot from @ZelenskyyUa)

रूस-यूक्रेन युद्ध (Russia-Ukraine War) को खत्म करने की तमाम कोशिशें नाकाम हो चुकी हैं। रूस की तरफ से यूक्रेन पर लगातार हमले किए जा रहे हैं। 7 अक्टूबर को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) के जन्मदिन के मौके पर रूस ने यूक्रेन में अलग-अलग जगहों पर हमले किए थे, जिनमें एक पांच मंजिला रिहायशी इमारत पर हमला भी शामिल है। इस हमले में मरने वालों और घायलों की संख्या अब बढ़ गई है।

22 लोगों की मौत, 54 घायल

यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेन्स्की ( Volodymyr Zelenskyy) ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, "प्रिलुकी में पांच मंज़िला अपार्टमेंट इमारत पर रूसी मिसाइल हमले के बाद खोज और बचाव अभियान अब पूरा हो गया है। दुःख की बात है कि मरने वालों की संख्या बढ़कर 22 हो गई है। इनमें पांच बच्चे भी थे। मैं उनके सभी परिवारों और चाहने वालों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। 54 लोग घायल हुए, जिनमें सात बच्चे शामिल हैं। घटनास्थल पर 500 से ज़्यादा इमरजेंसी सर्विस के लोग मौजूद थे। मैं उन सभी का शुक्रिया अदा करता हूं। कल से अब तक 15 लोगों को बचाया गया है, जिनमें पांच साल का एक बच्चा भी शामिल है।"

रूस ने तेज़ किए हमले

55 महीने से ज़्यादा समय से चल रहे रूस-यूक्रेन युद्ध में अब तक रूस ने यूक्रेन में काफी तबाही मचाई है, लेकिन अभी भी उसे अपने सैन्य लक्ष्य पूरी तरह हासिल नहीं हुए हैं और इसलिए रूस के हमले जारी हैं। यूक्रेन की सेना भी रूस के आगे डटी हुई है, जिसकी वजह से कुछ इलाकों में रूस को समस्या भी हो रही है। यूक्रेनी सेना भी लगातार रूस के सैन्य और ऊर्जा ठिकानों पर हमले कर रही है, जिससे न सिर्फ रूस की सैन्य क्षमता प्रभावित हो रही है, बल्कि अर्थव्यवस्था पर भी असर पड़ रहा है। इससे रूस को काफी नुकसान हो रहा है। ऐसे में रूस ने हमले तेज़ कर दिए हैं, जिससे यूक्रेन पर दबाव बढ़ाया जा सके। ज़ेलेन्स्की ने एयर डिफेंस पैकेज की ज़रूरत बताई है, जिससे रूसी हमलों को रोका जा सके और ज़्यादा से ज़्यादा यूक्रेनवासियों की जान बचाई जा सके।