भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Of India Narendra Modi) इस समय यूक्रेन (Ukraine) दौरे पर हैं। पीएम मोदी यूक्रेनी राजधानी कीव (Kyiv) में करीब 7 घंटे रुकेंगे पहुंचे। कीव में पीएम मोदी का भारतीय समुदाय ने शानदार स्वागत किया। पीएम मोदी यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेन्स्की (Volodymyr Zelenskyy) से भी मिले और दोनों ने एक-दूसरे को गले भी लगाया। नों ने रूस-यूक्रेन युद्ध (Russia-Ukraine War) में मारे गए बच्चों को श्रद्धांजलि दी। दोनों ने रूस-यूक्रेन युद्ध (Russia-Ukraine War) समेत दूसरे कई अहम विषयों पर बात की। लेकिन पिछले ढाई साल से रूस और यूक्रेन के बीच जो युद्ध चल रहा है, पीएम मोदी के कीव पहुंचने के बाद से रूस की तरफ से यूक्रेन पर एक भी हमला नहीं किया गया है।
पुतिन ने निभाई दोस्ती, सेना को दिया खास आदेश
सिर्फ भारत और रूस ही नहीं, पीएम मोदी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) भी काफी अच्छे दोस्त हैं। पिछले महीने ही पीएम मोदी रूस दौरे पर भी गए थे। पुतिन तो समय-समय पर पीएम मोदी की तारीफ करने का मौका भी नहीं छोडंते। ऐसे में पीएम मोदी के यूक्रेन दौरे को ध्यान में रखते हुए पुतिन ने दोस्ती निभाई और अपनी सेना को आदेश दे दिया कि जब तक भारतीय प्रधानमंत्री यूक्रेन में हैं, तब तक यूक्रेन पर हमला नहीं किया जाएगा।