Saudi Arabia: सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान अपने नए-नए नियम-कानूनों से अपने मुल्क को ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया को चौंका रहे हैं। सऊदी अरब ने अब धार्मिक और राष्ट्रीय प्रतीकों पर एक बड़ा फैसला लिया है, जिसके उल्लंघन पर उन्होंने कड़ी सज़ा का प्रावधान भी किया है। दरअसल सऊदी अरब ने अपने देश के धार्मिक और राष्ट्रीय प्रतीकों के व्यावसायिक इस्तेमाल पर बैन लगा दिया है। क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान (Mohammed Bin Salman) के मुताबिक ये नियम उन प्रतीकों की गरिमा और महत्व को बनाए रखने के लिए बनाए गए हैं, जो देश की संस्कृति और परंपरा का प्रतिनिधित्व करते हैं। इसके अलावा सऊदी का ये नया नियम सुधार और आधुनिकीकरण की पहल (विज़न 2030) का हिस्सा है।