10 अक्टूबर को किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हुए भीषण हमले में एक भारतीय नागरिक सहित 13 लोगों की मौत हो गई थी और सैकड़ों लोग घायल हुए थे। GACA ने 11 अक्टूबर को जारी बयान में पहले 12 मौतों और 309 घायलों की जानकारी दी थी। बाद में रियाद स्थित भारतीय दूतावास ने हमले में घायल हुए एक भारतीय नागरिक की मौत की पुष्टि की। इससे पहले 6 और 7 अक्टूबर को किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे और अभा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को निशाना बनाकर कई हमले किए गए थे, जिनमें GACA के अनुसार तीन लोगों की मौत हुई और 36 घायल हुए। वहीं, बीते दिनों हुए हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई। बीते 16 दिनों में 17 लोगों की मौत हो गई, जबकि सैकड़ों लोग घायल