25 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / World / सऊदी-नेतृत्व वाले गठबंधन की सेना ने किए हूती विद्रोहियों के ठिकानों पर हमले, तीन रॉकेट लॉन्चर्स को किया तबाह

सऊदी-नेतृत्व वाले गठबंधन की सेना ने किए हूती विद्रोहियों के ठिकानों पर हमले, तीन रॉकेट लॉन्चर्स को किया तबाह

Houthis-Saudi Arabia Conflict: सऊदी-नेतृत्व वाले गठबंधन की सेना ने एक बार फिर हूती विद्रोहियों के खिलाफ कार्रवाई की है और हूतियों के ठिकानों पर हमले किए हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 9 Oct 2026, 5:02 PM IST

Yemen army attacks Houthis rocket launch platforms

हूती विद्रोहियों के रॉकेट लॉन्चर्स पर यमन की सेना का हमला (Photo - Video Screenshot from @arabnews)

हूती विद्रोहियों (Houthis) के खिलाफ यमन (Yemen) की सरकारी सेना लगातार कार्रवाई कर रही है। सऊदी अरब (Saudi Arabia) की सेना भी हूतियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। सऊदी अरब की सेना की एयरस्ट्राइक्स और यमनी सेना के हमलों में पिछले कुछ दिनों में हूतियों को काफी नुकसान भी हुआ और कुछ इलाके भी उनके हाथ से चले गए। इतना ही नहीं, कई हूती विद्रोही भी मारे गए। सऊदी-नेतृत्व वाले गठबंधन की सेनाएं भी समय-समय पर हूतियों के ठिकानों पर हमले कर रही हैं और आज फिर ऐसा ही देखने को मिला।

तीन रॉकेट लॉन्चर्स को किया तबाह

यमन की सरकार का समर्थन करने वाले सऊदी-नेतृत्व वाले गठबंधन की सेना के प्रवक्ता कर्नल तुर्की अल-मलिकी (Turki al-Maliki) का कहना है कि उनकी सेना ने उन तीन रॉकेट लॉन्चर्स को तबाह कर दिया है जिनका इस्तेमाल हूती विद्रोही क्षेत्रीय सुरक्षा को खतरे में डालने के लिए करते थे। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इन रॉकेट लॉन्चर्स का इस्तेमाल हूती विद्रोही यमन की सरकारी सेना के ठिकानों के साथ ही सऊदी अरब पर हमलों के लिए भी करते थे। अल-मलिकी ने यह भी कहा कि नागरिकों और नागरिक सुविधाओं पर हूतियों के सभी हमलों का करारा जवाब दिया जाएगा।

सना पर भी की एयरस्ट्राइक्स

यमन की राजधानी सना पर भी सऊदी-नेतृत्व वाले गठबंधन की सेना ने आज एयरस्ट्राइक्स की हैं, जिसकी जानकारी हूती विद्रोहियों से जुड़े मीडिया आउटलेट्स ने दी। हालांकि इन एयरस्ट्राइक्स में कितना नुकसान हुआ, फिलहाल इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि राजधानी सना पर हूतियों का कब्ज़ा है।

सना को हूतियों के कब्ज़े से आज़ाद कराना यमन की सरकार का लक्ष्य

यमन के उप-रक्षा मंत्री मेजर-जनरल समीर अल-सबरी (Samir al-Sabri) ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया है कि देश की राजधानी सना को हूतियों के कब्ज़े से आज़ाद कराना उनका सैन्य लक्ष्य है। अल-सबरी ने कहा, "सना अभी भी सीधे तौर पर एक सैन्य लक्ष्य है और सरकारी सेना को इसे हासिल करने के लिए जंग शुरू करने से जो चीज़ रोक रही है वो है समय और सना के आस-पास के इलाकों को पार करने की चुनौती।"